योगाचार्य स्व. सुदेश की स्मृति में निःशुल्क योग थैरेपी कैम्प
91 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, आधुनिक मशीनों से हुई जांच
चिड़ावा : क्षेत्र के बेरला में सुदेशनां योग सेवा समिति द्वारा योगाचार्य स्व. सुदेश की स्मृति में निःशुल्क योग थैरेपी कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीतम सिंह खूंगाई एवं चंद्रमुखी के निर्देशन में किया गया।
शिविर का शुभारंभ स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेंटर की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी स्नेहा दीदी ने योगाचार्य सुदेश, भारत माता एवं ‘ॐ’ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पतंजलि राज्य प्रभारी पवन सैनी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हरेंद्र धनखड़ उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में ब्रह्माकुमारी स्नेहा दीदी, संपत बारूपाल, पतंजलि मीडिया प्रभारी मनोहर लाल जांगिड़, स्वास्तिक शिशु अस्पताल की संचालिका डॉ. ममता चौधरी, सरला पाठशाला संचालक विकास पूनिया, आदर्श समाज सेवा समिति अध्यक्ष धर्मपाल गांधी एवं वीर तेजाजी संस्थान अध्यक्ष जगदेवसिंह खरड़िया शामिल रहे।
योगा कोच विशाल कुमार ने बताया कि शिविर में 4G एनालाइजर मशीन एवं बीएमआई मशीन से निःशुल्क जांच, कांस्य थैरेपी, हेल्थ प्रोटेक्शन थैरेपी, टेंस थैरेपी, स्टीम बाथ, अल्ट्रासाउंड मसाजर, डॉल्फिन मसाजर तथा योग थैरेपी की सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम गुरुजी प्रीतम सिंह खूंगाई के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
शिविर में वैद्य सत्यदेव, थैरेपिस्ट प्रमोद कुमार, विशाल कुमार एवं दिलीप कुमार ने आयुर्वेद एवं स्वदेशी चिकित्सा पद्धति की जानकारी देते हुए कमर दर्द, घुटनों का दर्द, जोड़ों का दर्द, सर्वाइकल, स्पाइन और गठिया जैसी बीमारियों की जांच कर थैरेपी प्रदान की।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सूबेदार शेर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। निःशुल्क आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 91 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन के अंत में उपस्थितजनों ने स्व. सुदेश के योगदान को याद करते हुए ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043598


