[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबेडकर चौक में इंटरलॉक सड़क का निर्माण कार्य शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंबेडकर चौक में इंटरलॉक सड़क का निर्माण कार्य शुरू

राहगीरों को उबड़-खाबड़ रास्ते से मिलेगी निजात

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : चींचड़ोली रोड स्थित अंबेडकर चौक काफी लंबे समय से उबड़-खाबड़ व पथरीला बना हुआ था। वार्ड के लोगों ने इस बारे में ग्राम पंचायत को अवगत करवाया था। सरपंच ने जल्द ही समस्या समाधान का आश्वासन दिया था। सोमवार को अंबेडकर चौक में इंटरलॉक सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

सरपंच आमीन मनियार ने बताया कि अंबेडकर प्रतिमा के चारों तरफ उच्च गुणवत्ता की इंटरलॉक सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जिससे पथरीले और उबड-खाबड़ रास्ते से आमजन को राहत मिलेगी। साथ ही बारिश के दिनों में होने वाले जल भराव से भी वार्ड के लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।

अंबेडकर चौक में इंटरलॉक सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर वार्ड के लोगों ने खुशी जताई। इस अवसर पर बशीर मनियार, बनवारीलाल गर्वा, बाबू नाई, निजामुद्दीन तेली, रंगलाल गर्वा, कामिल चौहान व सलीम सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles