रोडवेज की मांग को लेकर इस्लामपुर-माखर के युवाओं ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रोडवेज की मांग को लेकर इस्लामपुर-माखर के युवाओं ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : कस्बे में रोडवेज बसों के संचालन को लेकर मंगलवार को सरपंच आमीन मनियार के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर से मिला। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने इस्लामपुर-माखर रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू करने को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। माखर गांव के युवाओं ने भी रोडवेज की मांग को लेकर सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 30 वर्ष पहले यात्री भार कम होने के बावजूद भी इस्लामपुर-माखर रूट पर रोडवेज बसों का संचालन होता था और वर्तमान में यात्री भार अधिक होने के बावजूद भी इस रूट पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होना ग्रामीणों के साथ अन्याय है। वर्तमान में इस्लामपुर-माखर गांव की लगभग 24 हजार आबादी होने के बावजूद भी ये कस्बा रोडवेज बस सेवा से वंचित है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर कई छोटे-छोटे गांव ओर ढाणियां लगती है और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन करने के लिए बगड़ व झुंझुनूं जाते हैं।
इस्लामपुर-माखर सहित आसपास के गांवों से काफी संख्या में सैनिक भी देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर देशसेवा कर रहे रहे हैं उन्हें भी आने-जाने के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि झुंझुनूं से एक रोडवेज बस खेतड़ी वाया इस्लामपुर होते हुए और दूसरी बस झुंझुनूं से जयपुर वाया इस्लामपुर होते हुए चला दी जाए तो ग्रामीणों को राहत मिलने के साथ ही विभाग को भी अच्छा राजस्व मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कस्बे में रोडवेज बस चलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में उपसरपंच रविंद्र गर्वा, वार्ड पंच दिनेश बरवड़, फैज मोहम्मद रंगरेज, कृष्ण सांखला, आबिद खान, आरिफ काजी, मातादीन सैनी व लीलाधर सैनी सहित कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043603


