बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम:झाझड में महिला अधिकारिता विभाग ने नई माताओं को सम्मानित किया
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम:झाझड में महिला अधिकारिता विभाग ने नई माताओं को सम्मानित किया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
नेछवा : ग्राम पंचायत झाझड के उपजिला अस्पताल में महिला अधिकारिता विभाग ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान नवजात बालिकाओं के जन्म पर खुशी व्यक्त करते हुए नई माताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नव प्रसूताओं को बेबी किट, मिठाई, खेस और कंबल वितरित किए गए। बेटियों के जन्म का उत्सव मनाने के लिए केक भी काटा गया। माताओं को शुभकामनाएं देते हुए बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस मौके पर ग्राम साथीन मंजू लता और ब्लॉक सुपरवाइजर मोनिका उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ सजग लाडो अभियान के माध्यम से बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विभाग की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे कालीबाई भील उड़ान योजना, नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना और लाडो प्रोत्साहन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर जनप्रतिनिधियों और अस्पताल स्टाफ ने बेटियों को समाज की शक्ति बताते हुए उनके सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान अस्पताल परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043386


