खाटूश्यामजी के अब तक 4.10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन:तमिलनाडु, बंगाल और कर्नाटक से आए फूलों से किया शृंगार, मंदिर में सजाया श्याम दरबार
खाटूश्यामजी के अब तक 4.10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन:तमिलनाडु, बंगाल और कर्नाटक से आए फूलों से किया शृंगार, मंदिर में सजाया श्याम दरबार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे के प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटू धाम में चल रहे बाबा श्याम के आठ दिवसीय वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले के तीसरे दिन तक श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। मेले के पहले तीन दिनों में कुल 4,10,316 श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाया। श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा सोमवार सायं चार बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 75 फुट रास्ते की 14 कतारों में लगाए गए अत्याधुनिक गणना कैमरों के माध्यम से श्रद्धालुओं की सटीक गणना की जा रही है। जिसमें प्रथम दिन 1,24324 दुसरे दिन 197992 व सोमवार को चार बजे तक 88000 श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दीदार किए हैं।मेले के दौरान प्रतिदिन की भांति सुगम एवं सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। वहीं श्याम बाबा का सफेद गुलाब, मोगरा और विदेशी फूलों से शृंगार किया गया है। मेला 28 फरवरी तक चलेगा।
तमिलनाडु, बंगाल और कर्नाटक से आए सफेद गुलाब, मोगरा व अन्य फूलों से बाबा श्याम का विशेष शृंगार किया गया है। मंदिर परिसर को लाल, पीले और सफेद कपड़ों से सजाया गया है। मंदिर परिसर में घंटियां लटकाई गई हैं। हवा के साथ घंटियों से संगीत बज रहा है। थर्माकोल शीट पर गढ़ाई कर मंदिर को श्याम दरबार बनाया गया है।
श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने की वजह से चारण खेत के सभी जिगजैग अभी नहीं खोले गए हैं और श्रद्धालुओं को जल्दी दर्शन हो रहे हैं। खाटू पहुंचने के बाद दर्शन होने में श्रद्धालुओं को एक घंटे से भी कम समय लग रहा है। इधर, रींगस से खाटू तक निशान लिए श्रद्धालुओं के जत्थे आगे बढ़ रहे हैं।
तमिलनाडु-बंगाल और कर्नाटक से आए फूल
विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम का फाल्गुन मेला तीन दिन से चल रहा है। मेले के तीसरे दिन तमिलनाडु, बंगाल और कर्नाटक से आए सफेद गुलाब, मोगरा व अन्य फूलों से बाबा श्याम का विशेष शृंगार किया गया है। शृंगार में फूलों के साथ लाल कपड़े, गुलाबी कढ़ाई का बागा पहनाया गया है।
निशान लेकर झूमते-गाते बढ़ रहे भक्त
रींगस से खाटू तक श्याम भक्त नंगे पैर आगे बढ़ रहे हैं। हाथों में निशान और लबों पर बाबा श्याम के जयकारे… नजारा देखते ही बनता है। श्याम भक्तों के जत्थे लगातार खाटू की ओर बढ़ रहे हैं। रास्ते में जगह-जगह मान मनुहार के सेवा शिविर लगे हुए हैं। बुजुर्ग हों, महिला होंं या पुरुष, हर कोई बाबा श्याम की भक्ति में रंगा हुआ है। श्याम भक्त भजनों पर झूमते हुए खाटू पहुंच रहे हैं।
तोरण द्वार पर सेल्फी खिंचवाने और धोक लगाने का दौर
तोरण द्वार पर भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। तोरण द्वार पर सेल्फी खिंचवाने और धोक लगाने का दौर चल रहा है। श्याम भक्त धोक लगाकर दोबारा वापस आने की उम्मीद कर रहे हैं। सेल्फी खिंचवाने का अलग ही तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है। श्याम भक्त एकत्र होकर गुलाल उड़ाते हुए बाबा श्याम के भजनों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। देश-विदेश से आए श्रद्धालु जयकारों के साथ खाटू पहुंच रहे हैं।
रींगस से खाटू तक 17 किलोमीटर पैदल कॉरिडोर पर लगे सेवा शिविर
रींगस से खाटू तक 17 किलोमीटर लंबे पैदल कॉरिडोर पर जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगे हुए हैं। श्रद्धालुओं के लिए इस बार मंढ़ा मोड़, अलोदा रोड व सांवलपुरा रोड पर अलग-अलग जगह पार्किंग चिन्हित की गई हैं। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए पार्किंग स्थल से रींगस कस्बा, तोरण द्वार, सीकर धर्मशाला तक ई-रिक्शा चल रहे हैं। ई-रिक्शा का शुल्क 25 रुपए प्रति सवारी निर्धारित किया गया है।
रींगस से लेकर खाटूश्यामजी के तोरण द्वार तक जगह-जगह लोग श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने, आराम करने और एक्यूप्रेशर सेवा शिविर की सुविधाएं भी की गई हैं।




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042274

