देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
सालासर : सालासर हाईवे पर शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया। ट्रक के नीचे फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मौके पर चार क्रेनें मंगवाई गई हैं।
युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन
पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जेसीबी और क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाकर नीचे दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। एंबुलेंस भी मौके पर तैनात की गई हैं, ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।
फिलहाल हताहतों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us