[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10 दिवसीय निःशुल्क क्षारसूत्र अतरंग शल्य चिकित्सा शिविर का हुआ समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

10 दिवसीय निःशुल्क क्षारसूत्र अतरंग शल्य चिकित्सा शिविर का हुआ समापन

10 दिवसीय निःशुल्क क्षारसूत्र अतरंग शल्य चिकित्सा शिविर का हुआ समापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में राष्ट्रीय आयुष मिशन व आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय निःशुल्क क्षारसूत्र अतरंग ल्य चिकित्सा शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। शिविर प्रभारी डॉ मनीराम शर्मा ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद पद्धति से पाइल्स, फिस्टुला, फिशर के मरीजों की क्षारसूत्र से शल्य चिकित्सा से लगभग 105 रोगियों ने लाभ उठाया।

शिविर के सह संयोजक डॉ ओमप्रकाश चोयल ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त निदेशक बीकानेर के डॉ राधेश्याम शकरवाल थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ राधेश्याम ने बताया कि इस 10 दिवसीय शिविर का जिलेवासियों ने भरपूर लाभ उठाया। उपनिदेशक डॉ सत्यवीर सहारण ने शिविर को सफलतापूर्वक संचालन करने पर अधिकारियों- कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ रामकृष्ण शर्मा, डॉ मनीष शर्मा, डॉ पंकज पोटलिया, डॉ हरवीर सिंह सांगवा, डॉ सरोज, डॉ अजय कौशिक, डॉ शक्ति आसेरी, ओमप्रकाश सैनी, प्रीति, स्वाती, मक्खन लाल, सुरेंद्र, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles