[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुस्लिम भाइयों ने उत्साह के साथ रखा रमजान का पहला रोजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुस्लिम भाइयों ने उत्साह के साथ रखा रमजान का पहला रोजा

इफ्तारी कर रब का शुक्र अदा किया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : रमजान का मुकद्दस महीना शुरू हो गया है। मुस्लिम भाइयों ने गुरुवार को रमजान महीने का पहला रोजा बेहद उत्साह के साथ रखा। बुधवार को ईशा की नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की ओर अल सुबह सहरी खाकर रमजान का पहला रोजा रखा। रमजान के चलते मस्जिदों में नमाजियों की तादाद ज्यादा नजर आई और मुस्लिम मोहल्लों में देर रात तक चहल-पहल बनी रही। लोग एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देते नजर आए। रोजेदार दिनभर बाजारों में इफ्तारी और सहरी का सामान खरीदते रहे जिसके चलते दुकानों पर भीड़ रही। छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साह से रमजान का पहला रोजा रखा और शाम को इफ्तार कर रब का शुक्रिया अदा किया।

इस बार रमजान में आएंगे पांच जुमे

जामा मस्जिद के इमाम अकबर अली ने बताया कि इस बार रमजान के मुकद्दस महीने में पांच जुमे आएंगे। पहला जुमा 20 फरवरी को, दूसरा 27 फरवरी को, तीसरा जुमा 6 मार्च को व चौथा जुमा 13 को और पांचवां जुमा 20 मार्च को होगा जिसे जुमातुल अलविदा कहा जाता है।

पहला जुमा आज, मस्जिदों में नमाज की विशेष व्यवस्था

आज रमजान महीने का पहला जुमा है। मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी जिसको लेकर रोजेदारों में उत्साह नजर आ रहा है। रमजान के पहले जुमे को लेकर मस्जिदों में नमाजियों के लिए पानी व बिजली सहित नमाज पढ़ने की विशेष व्यवस्था की गई। शुक्रवार को घरों में विभिन्न पकवान बनाकर रोजेदारों को इफ्तार कराया जाएगा और दिनभर गरीबों और मिस्कीनों की मदद की जाएगी।

Related Articles