[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीडब्ल्यूडी की अनदेखी से बाईपास पर हादसे का खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

पीडब्ल्यूडी की अनदेखी से बाईपास पर हादसे का खतरा

गहरे गड्ढों से वाहन चालकों व दुकानदारों की बढ़ी परेशानी, कार्रवाई नहीं

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे के बाईपास स्थित झुंझुनूं–चूरू हाईवे पर पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। सड़क के जिस हिस्से से स्ट्रीट लाइटों का डिवाइडर शुरू होता है, वहां से लेकर सराफ फिलिंग स्टेशन तक दोनों ओर करीब 15 से 20 गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जो लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रहे हैं।

यूनियन बैंक के सामने लक्ष्मी खाद बीज भंडार के पास सबसे बड़ा और खतरनाक गड्ढा बना हुआ है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर गड्ढों के कारण लगातार धूल-मिट्टी उड़ती रहती है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ रही हैं। यह मार्ग झुंझुनूं–चूरू हाईवे का हिस्सा होने के कारण 24 घंटे व्यस्त रहता है और भारी वाहनों की आवाजाही भी बनी रहती है।

दुकानदारों ने बताया कि इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के एईएन आशिष लाखलाण को पूर्व में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

समस्त स्थानीय दुकानदारों ने विभाग से शीघ्र सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि संभावित हादसों से बचा जा सके और आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles