[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय महिला दिवस पर पलसाना में ‘बेटी जन्मोत्सव’ का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राष्ट्रीय महिला दिवस पर पलसाना में ‘बेटी जन्मोत्सव’ का आयोजन

राष्ट्रीय महिला दिवस पर पलसाना में ‘बेटी जन्मोत्सव’ का आयोजन

सीकर : उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग, सीकर राजेन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार ब्लॉक पलसाना में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला अधिकारिता विभाग एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘बेटी जन्मोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाना तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

ब्लॉक पर्यवेक्षक निशा मौर्य ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करना तथा उनकी शिक्षा, संरक्षण, स्वास्थ्य एवं सम्मान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान नवप्रसूता माताओं को बेबी किट, खैस, फल एवं मिठाई वितरित की गई। साथ ही माताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर चिकित्सा विभाग से डॉ. राकेश, आशा सहयोगिनी, एएनएम एवं ग्राम साथिन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में “बेटी अभिशाप नहीं, समाज की धरोहर एवं भविष्य की मजबूत नींव है” का संदेश देते हुए सभी से बेटियों को सम्मान, अवसर एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।
……………

Related Articles