रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा शुरू:नरहड़ दरगाह में रोजेदारों ने दी एक-दूसरे को मुबारकबाद
रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा शुरू:नरहड़ दरगाह में रोजेदारों ने दी एक-दूसरे को मुबारकबाद
नरहड़ : इस्लाम धर्म का माह-ए-रमजान शुरू हो गया है। पिलानी में चांद का दीदार होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इसी के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग घरों में रोजा रखने की तैयारियों में जुट गए हैं। मस्जिदों में रात से ही तरावीह की नमाज शुरू हो गई।
नरहड़ दरगाह सहित क्षेत्र की अन्य मस्जिदों में देर रात सैकड़ों लोगों ने रोजे की नीयत से तरावीह की नमाज अदा की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों में कुरान-ए-पाक की तिलावत भी की।
नरहड़ दरगाह ख़ादिम परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि रमजान का पहला रोजा 19 फरवरी को सुबह से शुरू हो गया है।
हजरत हाजिब शकरबार बाबा नरहड़ दरगाह सेवा फाउंडेशन के निदेशक और दरगाह खादिम शाहिद पठान ने बताया कि रमजान का महीना बहुत ही रहमतों व बरकतों का महीना है। इस माह में एक नेकी के बदले 70 नेकियों के बराबर सवाब मिलता है।
फाउंडेशन की ओर से रमजान के पवित्र माह में रोजेदारों के लिए इफ्तार और सेहरी के माकूल इंतजाम किए गए हैं। यह कार्यक्रम पूरे महीने आयोजित किया जाएगा। पठान ने यह भी बताया कि 26वें रमजान को एक इफ्तार पार्टी का आयोजन होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038445


