[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुर्लभ उल्लू दिलाने के नाम पर 6 लाख ठगे:सैकंड हैंड बाइक बेचने के लिए ऑनलाइन पोस्ट किया था; 1 महिला समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दुर्लभ उल्लू दिलाने के नाम पर 6 लाख ठगे:सैकंड हैंड बाइक बेचने के लिए ऑनलाइन पोस्ट किया था; 1 महिला समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज

दुर्लभ उल्लू दिलाने के नाम पर 6 लाख ठगे:सैकंड हैंड बाइक बेचने के लिए ऑनलाइन पोस्ट किया था; 1 महिला समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज

सीकर : सीकर में सैकंड हैंड बाइक बेचने का सोशल मीडिया पर पोस्ट करना युवक को भारी पड़ गया। खरीदारों ने दुर्लभ उल्लू के नाम पर युवक से 6 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित सांवलोदा लाडखानी ने इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित सांवलोदा लाडखानी ने सोशल मीडिया पर बाइक बेचने का विज्ञापन डाला था। बाइक खरीदने आए लोगों ने ही इस दौरान एक पक्षी को दुर्लभ उल्लू बताकर ठगी कर ली। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक महीने पहले डाली थी पोस्ट

सदर थाना सीआई इंद्रराज मारोड़िया ने बताया- 1 महीने पहले बाइक बेचने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट डाली थी। एक जने ने मैसेज करके नंबर मांगा। बाइक देखने के लिए 2 पुरुष और 1 महिला आए। बाइक देखने के बाद कहा कि 2 दिन बाद लेने आएंगे। बाइक खरीदने आई महिला ने एक उल्लू की फोटो भेजी। उसने कहा कि ये दुर्लभ उल्लू केवल डॉक्टर लोग खरीदते हैं। यह बहुत महंगा पक्षी आता है, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई गई।

महिला ने उल्लू खरीदने पर ही बाइक के लिए दिया झांसा

पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि 13 फरवरी को उस महिला ने दोबारा फोन किया कि आधे रुपए आप दे दो और आधे की व्यवस्था हम कर देंगे। महिला ने कहा कि डॉक्टर को उल्लू बेचकर रुपए वापस कर दूंगी और बाइक भी खरीद लूंगी। मेरे मना करने पर वो महिला मुझे बार-बार फोन करने लगी और ज्यादा रुपए का लालच देने लगी। पीड़ित ने 3 लाख रुपए देने की हामी भर तो महिला ने ज्यादा रुपए दिलाने का लालच दिया।

पीड़ित ने बताया- महिला उल्लू दिलाने के‌ लिए पिपराली के पास एक गांव में ले गई। 6 लाख रुपए उस महिला को दे दिए। महिला ने वो 6 लाख रुपए भोपा को दे दिए। इसके बाद उन्होंने एक बोलेरो गाड़ी पीछे लगा दी। पीड़ित किसी तरह वहां से निकलकर बाइक लेकर भागा और उल्लू को रास्ते में फेंककर पिपराली स्थित ननिहाल पहुंच गया। इसके बाद आरोपियों ने फोन करके धमकाया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles