किडनैपिंग कर पीटा, सड़क पर फेंक भागे थे बदमाश:5 हजार का इनामी पकड़ा; रुपए डबल करने का झांसा देते थे
किडनैपिंग कर पीटा, सड़क पर फेंक भागे थे बदमाश:5 हजार का इनामी पकड़ा; रुपए डबल करने का झांसा देते थे
झुंझुनूं : कोतवाली थाना पुलिस ने करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश मोहनलाल को करौली से गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी उस कुख्यात गैंग का अंतिम सदस्य है जो पूजा-पाठ के बहाने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाती थी और लूट की वारदातों को अंजाम देती थी।
कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने करौली में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा।
यह मामला 26 अक्टूबर 2024 को दर्ज हुआ था। परिवादी हनुमानाराम (निवासी हाउसिंग बोर्ड, झुंझुनूं) ने रिपोर्ट दी थी कि उनका बेटा जयप्रकाश पंचदेव मंदिर के पास अपनी बाइक से जा रहा था। तभी एक बोलेरो गाड़ी ने उसे टक्कर मारी और 3-4 बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया।
मारपीट कर सड़क पर फेंका था
अग्रसेन सर्किल की तरफ ले जाते समय बदमाशों ने जयप्रकाश के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे गंभीर हालत में सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। जयप्रकाश की हालत इतनी नाजुक थी कि उसे जयपुर रेफर करना पड़ा। जांच में सामने आया कि यह पूरी घटना पैसे दोगुने करने के नाम पर ठगी और लूट करने वाली गैंग से जुड़ी थी।
इस प्रकरण में पुलिस पहले तेजाराम उर्फ तेजू (निवासी गंगापुर सिटी), रमेश कुमार (निवासी करौली) तथा श्रीफुल उर्फ मोहरसिंह (निवासी करौली) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी मोहनलाल लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, जिस पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल योगेंद्र सिंह विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037619


