जसरापुर क्षेत्र में बूंदाबांदी से फिर बढ़ी सर्दी, कटाई के बीच बारिश की आशंका से किसान परेशान, गेहूं एव चने की फसल को होगा फायदा
जसरापुर क्षेत्र में बूंदाबांदी से फिर बढ़ी सर्दी, कटाई के बीच बारिश की आशंका से किसान परेशान, गेहूं एव चने की फसल को होगा फायदा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए ठंड का असर बढ़ा दिया है। बुधवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। तहसील कार्यालय के अनुसार क्षेत्र में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई और सर्दी बढ़ गई। अचानक बदले मौसम के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ और सुबह के समय लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
इस बूंदाबांदी का असर जसरापुर के साथ-साथ आसपास के गांवों खरकड़ा, मानोता जाटान, लोयल, ढाणी बाढ़ान, देवता, टीबा और पावटा क्षेत्र में भी देखा गया, जहां हल्की से मध्यम बूंदाबांदी दर्ज की गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर बढ़ गया।
पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के बाद आए इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय क्षेत्र में सरसों की फसल पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार है और कई किसान सरसों की कटाई कर चुके हैं। जिन किसानों ने अपनी फसल काटकर खेतों में रखी हुई है, उनके लिए यह बारिश नुकसान का कारण बन सकती है। यदि आगे और बारिश होती है, तो कटी हुई सरसों भीगकर खराब हो सकती है, जिससे गुणवत्ता प्रभावित होगी और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वहीं दूसरी ओर गेहूं की फसल के लिए यह बारिश लाभकारी मानी जा रही है। इस समय गेहूं की फसल बढ़वार की अवस्था में है और 10 एमएम बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी है, जिससे फसल को फायदा मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि बारिश गेहूं के लिए फायदेमंद है, लेकिन सरसों की कटाई के समय यह चिंता का कारण बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में क्षेत्र में और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम के इस बदले रुख ने जहां आमजन को ठंड का एहसास कराया है, वहीं किसान अपनी तैयार फसल को सुरक्षित रखने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2037601


