[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर 20 फरवरी को जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर 20 फरवरी को जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर 20 फरवरी को जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर 20 फरवरी को “दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता-2026” का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य सामाजिक समावेशन, समान अवसर और समान अधिकार की भावना को सशक्त बनाना है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन पूनिया ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा, उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा समाज को यह संदेश जाएगा कि दिव्यांगजन किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने जानकारी दी कि एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्वर्ण जयंती स्टेडियम में प्रातः 10 बजे से होगा। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों, संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता के अंतर्गत व्हीलचेयर रेस, 50 मीटर, 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, व्हीलचेयर/ट्राईसाइकिल रेस तथा म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा तथा सांयकाल में प्रतियोगिता का समापन होगा।

जिला प्रशासन ने जिले के दिव्यांगजन, विशेष विद्यालयों के विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है, ताकि यह आयोजन प्रेरणादायी और सफल बन सके।

Related Articles