[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हमारी आवाज़ के बाद चूरू एलिवेटेड रोड का बजट स्वीकृत: सांसद राहुल कस्वां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हमारी आवाज़ के बाद चूरू एलिवेटेड रोड का बजट स्वीकृत: सांसद राहुल कस्वां

ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में प्रेस वार्ता, बजट और स्थानीय मुद्दों पर साधा निशाना

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राहुल कस्वां ने जिला मुख्यालय स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में प्रेस वार्ता कर केंद्र और राज्य सरकार के बजट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दोनों ही बजट में किसानों, युवाओं और महिलाओं की उपेक्षा की गई है।

सांसद कस्वां ने कहा कि चूरू शहर में निर्माणाधीन अग्रसेन नगर ओवरब्रिज की गलत डिजाइन का मुद्दा सबसे पहले उन्होंने उठाया। पंखा सर्किल के ट्रैफिक को सीधे ओवरब्रिज से जोड़ने और उसे एलिवेटेड बनाने की मांग लगातार लोकसभा से लेकर मंत्रियों व अधिकारियों तक रखी गई। विभागीय अधिकारियों ने भी उनकी बात को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चलाए गए जन अभियान के बाद आखिरकार एलिवेटेड रोड के लिए बजट स्वीकृत हुआ, जो चूरू की जनता की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय नेता शुरू में एलिवेटेड की मांग स्वीकार करने को तैयार नहीं थे और सही मुद्दे को भी रोकने का प्रयास कर रहे थे।

सांसद ने सवाल उठाया कि रेलवे ने प्रारंभ में फोरलेन स्ट्रक्चर को मंजूरी दी थी, फिर किसके दबाव में इसे टू लेन में बदला जा रहा है।

सिंचाई और यमुना लिंक पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं को लेकर दोनों सरकारों का कोई स्पष्ट विज़न नजर नहीं आता। हमारे हिस्से का पानी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार जा रहा है, लेकिन राजस्थान के लिए ठोस योजना नहीं बनाई जा रही। यमुना लिंक परियोजना पर दो साल से सिर्फ बयानबाजी हो रही है, अब तक डीपीआर तक तैयार नहीं हुई।

झींगा पालन और बिजली दरों पर मांग

कस्वां ने कहा कि प्रदेश सरकार ने झींगा मछली पालन के लिए बिजली दरों में कटौती की घोषणा तो की है, लेकिन दरें कितनी होंगी यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने मांग की कि दरें हरियाणा और आंध्रप्रदेश के समान 2-3 रुपए प्रति यूनिट तक की जाएं, ताकि चूरू के किसान प्रतिस्पर्धा कर सकें।

जल जीवन मिशन और रिंग रोड पर भी नाराजगी

उन्होंने कहा कि 2021 में स्वीकृत जल जीवन मिशन के कई कार्य अब भी अधूरे हैं। डेविएशन के कारण बनी टंकियां जुड़ नहीं पा रही हैं और गांवों में पानी की समस्या बनी हुई है।

चूरू रिंग रोड का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से करवाई गई थी, लेकिन राज्य स्तर पर बजट के अभाव में परियोजना अटक गई। अब पुनः प्रयास कर एनएचआई से डीपीआर प्रक्रिया शुरू करवाई गई है।

प्रेस वार्ता में पं.स. प्रतिपक्ष नेता धर्मेंद्र बुडानिया, ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, किशोर धान्धू, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जमील चौहान सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles