राहत वेलफेयर सोसाइटी के नवीन जिला कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम
राहत वेलफेयर सोसाइटी के नवीन जिला कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर सोसाइटी जिलाध्यक्ष सलीम खान सर्वा के नेतृत्व में और रफीक खान अखाण और आरिफ खान जोईया (भेरा) के सहयोग से सफलतापूर्वक कार्यक्रम में जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें विधिवत सम्मान पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह के दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता तथा जरूरतमंदों तक वास्तविक सहायता पहुँचाने के संकल्प को दोहराया गया। सोसाइटी के मुख्य संगठन के अध्यक्ष आरिफ खान नारू एवं कोषाध्यक्ष कय्यूम खान जोइया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहेगा तथा हर स्तर पर टीम भावना के साथ कार्य करेंगे।
उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम क़ुरैशी झुंझुनूं ने पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर निम्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। चूरू जिला अध्यक्ष: सलीम खान सर्वा, चूरू जिला उपाध्यक्ष: आजम अली खान जोईया, झुंझुनूं जिला अध्यक्ष: अखलाक हुसैन नकवी, झुंझुनूं जिला उपाध्यक्ष: मुदस्सर खान, बिसाऊ तहसील अध्यक्ष (महनसर): सलीम खान उमरखानी, बिसाऊ तहसील उपाध्यक्ष: खानू खान महनसर,सरदारशहर तहसील अध्यक्ष (मन्नत होटल): असलम खान, सरदारशहर तहसील उपाध्यक्ष: गफ्फार खान, जिला मीडिया प्रभारी (होटल हयात): यूनुस खान जोईया, कमेटी मेंबर: मुबारक खान कबीर खानी एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का समापन समाजसेवा के संकल्प और संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ। यह आयोजन सेवा, समर्पण एवं सामाजिक एकता का प्रेरणादायक उदाहरण साबित हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037529


