[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी के सरकारी अस्पताल को 4 स्ट्रेचर भेंट:डोकानिया चेरीटेबल ट्रस्ट की तरफ से की गई मदद, हर महीने निशुल्क चिकित्सा शिविर में हो रही मरीजों की जांच

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी के सरकारी अस्पताल को 4 स्ट्रेचर भेंट:डोकानिया चेरीटेबल ट्रस्ट की तरफ से की गई मदद, हर महीने निशुल्क चिकित्सा शिविर में हो रही मरीजों की जांच

उदयपुरवाटी के सरकारी अस्पताल को 4 स्ट्रेचर भेंट:डोकानिया चेरीटेबल ट्रस्ट की तरफ से की गई मदद, हर महीने निशुल्क चिकित्सा शिविर में हो रही मरीजों की जांच

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के डोकानिया परिवार ने आमजन की सुविधा के लिए सरकारी अस्पताल को चार स्ट्रेचर भेंट की हैं। यह भेंट डोकानिया परिवार ने अपने एलएन डोकानिया चेरीटेबल ट्रस्ट के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को की है।

इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिमेश गुप्ता, ताराचंद मित्तल, कमल खैराड़ी, श्याम सुंदर डोकानिया और लीलाधर गहनोलिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। डोकानिया परिवार का एलएन डोकानिया चेरीटेबल ट्रस्ट हर महीने डोकानिया भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करता है।

इन शिविरों में लोगों की नेत्र जांच और पाइल्स का इलाज किया जाता है। इसके अलावा, शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन भी करवाया जाता है।

Related Articles