झुंझुनूं : पंचायती राज के उपचुनाव में 2 सरपंच और 4 वार्ड पंचों के नतीजे घोषित
पंचायती राज के उपचुनाव में 2 सरपंच और 4 वार्ड पंचों के नतीजे घोषित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में पंचायती राज के उपचुनाव के अंतर्गत रविवार को 2 सरपंच, 4 वार्ड पंच एवं 2 पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान संपन्न हुए । जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि झुंझुनू पंचायत समिति की नयासर एवं सिंघाना पंचायत समिति की श्यामपुरा मैनाना में सरपंच के लिए मतदान हुआ । वही झुंझुनू के वार्ड नंबर 4 एवं चिड़ावा के वार्ड नंबर 6 में पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हुआ। नयासर में रोशन लाल ने एवं श्यामपुरा मैनाना में इंद्र सिंह सरपंच चुनाव में विजेता रहे । पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 9 मई को होगी । झुंझुनू के वार्ड नंबर 4 की मतगणना पंचायत समिति झुंझुनू के सभागार में होगी वही चिड़ावा के वार्ड नंबर 6 की मतगणना राजकला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिड़ावा में होगी ।
4 स्थानों पर उपसरपंच का चुनाव आज :
जिले के नवलगढ़ के बड़वासी, मंडावा के भीखनसर, झुंझुनू के आजाडी़ कला एवं अलसीसर के हसासरी में आज प्रातः 9 बजे से उपसरपंच के लिए मतदान होगा ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034077


