[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा,पंकज रूलानिया का 3 दिन रिमांड लेगी पुलिस:मनीष भामू हत्याकांड में पुलिसकर्मी और बैंककर्मी भी रहे शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा,पंकज रूलानिया का 3 दिन रिमांड लेगी पुलिस:मनीष भामू हत्याकांड में पुलिसकर्मी और बैंककर्मी भी रहे शामिल

हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा,पंकज रूलानिया का 3 दिन रिमांड लेगी पुलिस:मनीष भामू हत्याकांड में पुलिसकर्मी और बैंककर्मी भी रहे शामिल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर के चर्चित मनीष भामू हत्याकांड में उद्योग नगर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी रविंद्र कटेवा और पंकज रूलानिया को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। बख्तरबंद वाहन और भारी पुलिस जाब्ते के साथ दोनों को एसीजेएम कोर्ट-1 में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

अब पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े अहम सुराग जुटाने में लगी है। इस दौरान मामले के जांच अधिकारी सिटी डीएसपी संदीप सिंह, उद्योग नगर सीआई राजेश बुडानिया और कोतवाल सुनील जांगिड़ मय जाब्ता मौजूद रहे।

हिस्ट्रीशीटर कटेवा-रूलानिया को प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी पुलिस

इससे पहले पुलिस सोमवार को हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा को भरतपुर हाई सिक्योरिटी जेल और पंकज रूलानिया को उदयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर सीकर लाई थी। यहां गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आज (मंगलवार) प्रॉपर्टी डीलर मनीष भामू की हत्या के मामले में नामजद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा।

सीकर पुलिस दोनों आरोपियों से तीन दिन तक करेगी पूछताछ

कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब सीकर पुलिस 3 दिन तक दोनों आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ करेगी। आरोपी पक्ष की ओर से एडवोकेट सुरेश भास्कर ने पैरवी की। मामले में अब तक करीब 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कई आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

गौरतलब है कि सीकर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष भामू मर्डर केस में पुलिस ने इससे पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में एक पुलिस कॉन्स्टेबल और एक बैंककर्मी भी शामिल था।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2025 को मनीष भामू ने कुछ आदतन बदमाशों के साथ शराब पार्टी की थी। इसके बाद आरोपी मनीष भामू (35) को उसके भाई की फॉर्च्यूनर कार में जयपुर लेकर गए। रास्ते में शराब और नशीला पदार्थ खिलाकर मार दिया था।

परिजनों ने नामजद के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस जांच में हत्या साबित होने के बाद यह गिरफ्तारियां हुईं हैं, कई आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

Related Articles