[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना:वेतन कटौती का विरोध, रिटायर कर्मचारियों को बकाया भुगतान देने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना:वेतन कटौती का विरोध, रिटायर कर्मचारियों को बकाया भुगतान देने की मांग

श्रीमाधोपुर में रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना:वेतन कटौती का विरोध, रिटायर कर्मचारियों को बकाया भुगतान देने की मांग

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन (एटक) के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को धरना शुरू किया। यह दो दिवसीय धरना श्रीमाधोपुर रोडवेज बस स्टैंड पर 16 और 17 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। धरने का नेतृत्व यूनियन नेता सांवरमल सामोता और महावीर सिंह कुड़ी ने किया।

यूनियन पदाधिकारियों श्योपालराम और हरिनारायण स्वामी ने बताया कि 18 जनवरी 2026 को जयपुर में यूनियन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई थी। इसमें कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए थे।

इन निर्णयों के तहत 2 फरवरी को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया था। हालांकि, अब तक इस पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके कारण कर्मचारियों को धरना देना पड़ा।

यूनियन का कहना है कि रोडवेज में बसों की भारी कमी, कर्मचारियों के पदों पर बड़ी संख्या में रिक्तियां, अत्यधिक ड्यूटी समय, अवकाशों की अनदेखी, वेतन कटौती, पेंशन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान जैसी गंभीर समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। इन्हीं मांगों के समाधान के लिए यह धरना दिया जा रहा है।

यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि धरने के बाद भी प्रबंधन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरने के दौरान महावीर सिंह कुड़ी, हरि सिंह पलसानिया, ओमप्रकाश शर्मा, छितरमल मीणा, जोधाराम जाट, राजेश स्वामी, रामजीलाल चेजारा, भागीरथ सिंह ढाका, कुंभाराम, रामकरण जांगिड़, राकेश सैनी, बजरंग लाल घीया और दिनेश कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles