कल्याण धाम से निकली भव्य शिव बारात, बाहुबली शिव-हनुमान की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
कल्याण धाम से निकली भव्य शिव बारात, बाहुबली शिव-हनुमान की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कल्याण धाम से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
बारात में भगवान शिव एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में डमरू लिए घोड़े पर सवार नजर आए। वहीं कल्याणजी महाराज बग्घी में विराजमान होकर शोभायात्रा में शामिल हुए। घोड़े पर सवार ब्रह्मा, विष्णु और नारद मुनि की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
बाहुबली शिव-हनुमान की झांकियां बनीं खास आकर्षण
शोभायात्रा में बाहुबली शिव और बाहुबली हनुमान की विशाल झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मेवाड़ी लोकनृत्य दल ने पारंपरिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं अघोरी नृत्य करने वाले कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
शिव बारात चांदपोल गेट, नानी गेट, सुभाष चौक, बावड़ी गेट, जाट बाजार और शीतला चौक से होते हुए पुनः कल्याण धाम पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया।



शिव-पार्वती विवाह व आतिशबाजी
कल्याण धाम पहुंचने पर भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा।
महाशिवरात्रि के अवसर पर गोपेश्वर महादेव मंदिर, वर्देश्वर महादेव मंदिर, राधा दामोदर महादेव मंदिर, गोविंददेव मंदिर स्थित एकादश महादेव तथा नर्मदेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई। दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ती रही और पूरा शहर शिवमय वातावरण में डूबा नजर आया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालु भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर आक, धतूरा, बील का पत्ता, गाजर, भांग, भस्म बेर, सुगंध, ऋतुफल, दूर्वा, रोली-मोली चढ़ा रहे हैं। महादेव कॉलोनी स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
महादेव ट्रस्ट के ट्रस्टी संजय शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया है। मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। रात में चारों प्रहर की विशेष पूजा आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उससे पहले महाआरती होगी।
कल्याण धाम में पिछले 4 दिन से पंचरक्षी जाप हो रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। हर-हर महादेव करते हुए आज शाम 5 बजे भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी। बारात में झांकियां, बैंड-बाजे और आकर्षक सजावट के साथ शहरवासी बाराती बनकर शामिल होंगे।
शिव बारात के रास्ते पर विशेष सजावट की गई है। ऐतिहासिक सैपऊ महादेव मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया है। कई मंदिरों में महाआरती और रात्रि जागरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पूरे जिले में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034654

