पिलानी में 312 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:खुडानिया रोड पर गश्त के दौरान पकड़ा, पुलिस को देखकर भागने की कर रहा था कोशिश
पिलानी में 312 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:खुडानिया रोड पर गश्त के दौरान पकड़ा, पुलिस को देखकर भागने की कर रहा था कोशिश
पिलानी : पिलानी में पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 312 ग्राम गांजा जब्त किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई झुंझुनू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया- पुलिस टीम खुडानिया रोड पर मालियों की ढाणी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में कैरी बैग लिए हुए दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देखते ही वह व्यक्ति भागने लगा।
पुलिस ने पीछा कर उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से 312 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के पास गांजा रखने का कोई वैध लाइसेंस या अनुज्ञा पत्र नहीं था, जिसके बाद गांजे को जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेंद्र सिंह पुत्र नरपत सिंह राजपूत (35 वर्ष) निवासी खुडानिया, पुलिस थाना मण्ड्रेला, जिला झुंझुनू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की आगे की जांच मण्ड्रेला थानाधिकारी कैलाशचंद कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034759

