साइबर ठगी मामले में दो गिरफ्तार:बैंक खाता किराए पर दिया था, उदयपुरवाटी पुलिस की कार्रवाई
साइबर ठगी मामले में दो गिरफ्तार:बैंक खाता किराए पर दिया था, उदयपुरवाटी पुलिस की कार्रवाई
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पुलिस ने रविवार को साइबर ठगी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने ठगी के लिए अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नई सब्जी मंडी निवासी सुभाष सैनी और जाटावाली ढाणी निवासी अमित सैनी के रूप में हुई है।
ठगी के लिए दोस्तों को किराए पर दिया था
थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने बताया- आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। समन्वय पोर्टल पर इनके खातों के खिलाफ ठगी की 9 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने बैंक खाते साथी दोस्तों को किराए पर दे रखे थे।
पुलिस के अनुसार, इन खातों का उपयोग विभिन्न प्रकार की साइबर ठगी के लिए किया गया था। इनमें अलग-अलग निवेश योजनाओं में पैसा लगाने, नौकरी दिलाने और धन दोगुना करने जैसे झांसे शामिल थे।
खाते में जमा हुए 13 लाख रुपए
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की उदयपुरवाटी शाखा से प्राप्त रिकॉर्ड के आधार पर खाताधारक अमित सैनी का पता चला। इस खाते का उपयोग कर्नाटक, गोवा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में दर्ज विभिन्न ठगी के मामलों में किया गया था। अमित सैनी के खाते में साइबर ठगी के कुल 13 लाख रुपए जमा हुए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034881


