[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बजट 2026 की सौगात पर विधायक राजेंद्र भांबू का भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बजट 2026 की सौगात पर विधायक राजेंद्र भांबू का भव्य स्वागत

बजट 2026 की सौगात पर विधायक राजेंद्र भांबू का भव्य स्वागत

झुंझुनूं : राज्य बजट 2026 में झुंझुनूं शहर के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं के बाद शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बजट में ऐतिहासिक प्रावधानों से उत्साहित सूरज कॉलोनी के नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेंद्र भांबू का जोरदार एवं भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक भांबू को घोड़ी पर बैठाकर डीजे की धुनों के बीच नाचते-गाते हुए सभा स्थल तक लाया गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण रहा। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। आतिशबाजी और जयकारों के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक भांबू ने बजट 2026 में झुंझुनूं के लिए ऐतिहासिक घोषणाएं करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झुंझुनूं को विकास की नई दिशा मिली है और आने वाले समय में इन घोषणाओं का सीधा लाभ आमजन को मिलेगा।

उन्होंने नागरिकों और कार्यकर्ताओं के स्नेह के लिए धन्यवाद देते हुए भरोसा दिलाया कि शहर के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। इससे पूर्व विधायक भांबू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बजट घोषणाओं की विस्तार से जानकारी दी और मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Related Articles