[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन

लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा 7 मई रविवार को बगड़ रोड स्थित पंसारी लायन्स अस्पताल मे एमजेएफ लायन स्वर्गीय मानाराम जांगिड़ की पुण्य स्मृति में मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा 7 मई रविवार को बगड़ रोड स्थित पंसारी लायन्स अस्पताल मे एमजेएफ लायन स्वर्गीय मानाराम जांगिड़ की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी उमरावती देवी एवं सुपुत्रों के आर्थिक सहयोग से मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में 60 रोगियों का पंजीयन कर उनकी शुगर जांच कर डॉ अनिल अग्रवाल के चिकित्सा परामर्श पर 30 दिवस की दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई ।

जानकारी देते हुए क्लब पीआरओ डॉ डीएन तुलस्यान ने बताया कि इस अवसर पर क्लब संरक्षक एमजेएफ लायन सत्यनारायण शर्मा, लायन कैलाश चंद्र टेलर, लायन रामप्रताप कुमावत, लायन शुभकरण जांगिड़, लायन डॉ अनिल अग्रवाल, शिविर संयोजक लायन महिपाल सिंह सहित अन्यजन उपस्थित रहे।

इसी क्रम में आज बहुउद्देश्यीय चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें 40 रोगियों का पंजीयन कर उन्हें क्लब द्वारा सात दिवस की दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई। इस शिविर के संयोजक लायन कैलाश चंद्र टेलर थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker