[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में हज प्रशिक्षण व टीकाकरण शिविर सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में हज प्रशिक्षण व टीकाकरण शिविर सम्पन्न

64 हज यात्री जाएंगे सऊदी अरब, विशेषज्ञों ने दी यात्रा संबंधी जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान स्टेट हज कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय स्थित मदीना मस्जिद के पास तेलियान बाड़ी में हज यात्रा पर सऊदी अरब जाने वाले हाजियों के लिए हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सीएमएचओ चूरू डॉ. मनोज शर्मा के निर्देशन तथा शिविर नोडल प्रभारी एवं एडिशनल सीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी के सानिध्य में हुआ।

20 वर्षों की सेवाओं पर सम्मान

कार्यक्रम में नोडल प्रभारी डॉ. अहसान गौरी, पूर्व अधीक्षक डॉ. एफ.एच. गौरी, प्रो. डॉ. शमशाद अली, हज प्रशिक्षक हाजी युसुफ खान चौहान, हाजी फखरूद्दीन छीम्पा सहित अन्य गणमान्य मंचासीन रहे।

विगत 20 वर्षों से उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर हाजी युसुफ खान चौहान, हाजी फखरूद्दीन छीम्पा, हाजी मोईनुद्दीन खान मोयल, हाजी रसीद खान मोयल, मास्टर शमशाद भाटी, हाजी नियामत अली कुरैशी, मास्टर मुख्यियार एवं डीएमडब्ल्यूओ नगेंद्र सिंह राठौड़ को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

64 हज यात्री जाएंगे मक्का

इस वर्ष चूरू जिले से 64 हज यात्री सऊदी अरब स्थित मक्का की पवित्र यात्रा पर जाएंगे। प्रशिक्षण सत्र में राजस्थान हज कमेटी के प्रशिक्षकों हाजी युसुफ खान चौहान, हाजी फखरूद्दीन छीम्पा, मौलाना अनीस रजा, खाद्दिम-उल-हुज्जाज सलीमुद्दीन खान एवं इमरान सरकेल ने हज के नियमों, व्यवस्थाओं एवं सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। हाजियों ने कहा कि वे मक्का की पवित्र सरजमीं से देश में अमन और खुशहाली के लिए दुआ करेंगे।

लगाए गए आवश्यक टीके

टीकाकरण शिविर में सीजनल इन्फ्लूएंजा, मेनिनगोकोकल मेनिनजाइटिस एवं पोलियो के टीके लगाए गए। टीकाकरण के पश्चात हाजियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण पत्र सील एवं हस्ताक्षर सहित जारी किए गए।

शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्बास कच्छावा, डॉ. तरन्नुम बानों सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने किया तथा अंत में हाजी युसुफ खान चौहान ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles