हरिपुरा में वृक्षारोपण कर मनाया बसंतोत्सव
‘मेरा गांव मेरा अभिमान’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश
झुंझुनूं : ‘मेरा गांव मेरा अभिमान’ अभियान के अंतर्गत गांव के गणमान्य नागरिकों ने वृक्षारोपण कर बसंतोत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी देवी ने वट वृक्ष लगाकर किया।
“आओ सुरक्षित भविष्य का बीमा कराएं, वृक्ष लगाएं, पर्यावरण स्वच्छ बनाएं” के संदेश के साथ श्मशान भूमि पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान समय वृक्षारोपण के लिए उपयुक्त है और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रेरक संदेश देते हुए कहा, “मैं ताजमहल तो नहीं बना सकता, लेकिन एक पेड़ तो लगा ही सकता हूं।” ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034609

