सनातन संस्कृति ही विश्व कल्याण का मंत्र: विराट हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं के उद्गार
टिबड़ा गेस्ट हाउस में 1101 कलश यात्रा के साथ भव्य आयोजन
चिड़ावा : परमहंस बस्ती की ओर से टिबड़ा गेस्ट हाउस में विराट हिंदू सम्मेलन समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शुक्र गिरी महाराज के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति अध्यक्ष दामोदर प्रसाद हिम्मतरामका ने की। विशिष्ट अतिथि प्रभु शरण तिवारी रहे, जबकि मुख्य वक्ता राष्ट्रवादी चिंतक गेंदालाल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं Ram की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य वक्ता ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्य ही विश्व कल्याण का एकमात्र मंत्र हैं। उन्होंने परिवारों में सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने तथा बच्चों को भारतीय परंपराओं, कथाओं और आदर्शों से जोड़ने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि प्रभु शरण तिवारी ने मंगलाचरण प्रस्तुत करते हुए हिंदू संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डाला।
1101 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा
आयोजन समिति संयोजक प्रदीप मोदी ने बताया कि इससे पूर्व पुरानी बस्ती स्थित श्री श्याम मंदिर गेस्ट हाउस पुरानी बस्ती से 1101 कलश एवं धर्म ध्वजा के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर समरसता यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें भगवान राम, राणी लक्ष्मीबाई, परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा एवं शिव परिवार की झांकियां प्रस्तुत की गईं। सम्मेलन में चिड़ावा की 21 सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक प्रदीप मोदी ने किया।
इस अवसर पर प्रवीण वर्मा, मूलचंद नारहड़िया, अजय बागड़ी, राजकुमार जिसपाल, मोहित कुमार, सुशील कुमार, गिरधारी बागड़ी, चंद्रशेखर, रमेश धानुका, बबीता जिसपाल, मनोहरलाल, संतोष देवी, मनोहर लाल जांगिड़, कांति प्रसाद हलवाई, अंकित भगेरिया, शुभम भगेरिया, सूरजभान, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश हलवान, सुनील शर्मा, अनिल अनमोल, विद्या वर्मा, टीना शर्मा, रामचंद्र शर्मा, रमेश यादव, अनीता शर्मा, पुष्पा भगेरिया, मीनू लाट, नरेंद्र गिरधर, मोहित तामडायत, अन्नू तंवर, आजाद, प्रेम गोदारा, कविता शर्मा, राजू मालानी, संतोष, अर्चना वर्मा, करुणा मोदी, मुकेश जलिन्द्रा, राजीव व्यास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034609

