उदयपुरवाटी में 21 हजार पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक:40 क्विंटल गाजर व 15 क्विंटल दूध से बनी प्रसादी, 300 जोड़ों ने किया विशेष अनुष्ठान
उदयपुरवाटी में 21 हजार पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक:40 क्विंटल गाजर व 15 क्विंटल दूध से बनी प्रसादी, 300 जोड़ों ने किया विशेष अनुष्ठान
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर सहित इलाके में रविवार को महाशिवरात्रि पर धनावता स्थित ईशरानाथ महाराज के आश्रम पर 21 हजार पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। आश्रम में बाबा सांवता राम गुर्जर के सानिध्य में मुख्य आयोजन हुआ।
इस अनुष्ठान में लगभग तीन सौ जोड़ों ने भगवान शंकर का अभिषेक किया। इस दौरान गुर्जर समाज के प्रसिद्ध नेहड़ा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों लोगों ने भाग लिया। व्यवस्थाओं में गुर्जर नेता रविंद्र भडाना, देव सेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर केशरीपुरा, भोपाल गुर्जर गिरावड़ी, मालासेरी डूंगरी के महंत हेमराज पोसवाल, जगदीश खटाना ढाकला, बीरबल सिराधना, सुरेश दास आसींद, मेवाराम ढाकला, बुधराम गुर्जर फौजी, रामेश्वर लाल, जगदीश खटाना, राजेश जांगिड़, मंगल चंद डाई, सांवर मल और नेकीराम सहित कई कार्यकर्ता रहे।
प्राचीन खांडेश्वर महादेव मंदिर और ईशरानाथ महाराज के आश्रम के रास्ते में खांडेश्वर महादेव गौशाला समिति की ओर से पैदल राहगीरों को शरबत पिलाने की व्यवस्था की गई। यहां गौ सेवा समिति अध्यक्ष अमित जांगिड़, मुकेश सैनी, अशोक बाबा, गोपाल शर्मा, मनीष सैनी, सुनील सैनी, मयंक सैनी, महेश सैनी, विनोद सैनी, अनूप जांगिड़ आदि ने सेवाएं दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034623

