[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धसैवा जींद ने जीता कबड्डी खिताब, हनसावास उपविजेता:विजेता को 15 हजार रुपए का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

धसैवा जींद ने जीता कबड्डी खिताब, हनसावास उपविजेता:विजेता को 15 हजार रुपए का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी

धसैवा जींद ने जीता कबड्डी खिताब, हनसावास उपविजेता:विजेता को 15 हजार रुपए का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी

बुहाना : बलौदा क्षेत्र में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल के बीच संपन्न हो गया है। इसमें धसैवा जींद की टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि हनसावास की टीम उपविजेता रही। धसैवा जींद की टीम ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन रेड और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त बनाए रखी और शानदार जीत दर्ज की। हनसावास की टीम ने भी कड़ा मुकाबला दिया, लेकिन अंततः उन्हें उपविजेता से संतोष करना पड़ा। आयोजकों द्वारा विजेता टीम धसैवा जींद को 15,000 रुपये नगद और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उपविजेता हनसावास को 7,100 रुपये नगद और एक ट्रॉफी प्रदान की गई।

ग्रामीणों ने तालियों और जयकारों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया
ग्रामीणों ने तालियों और जयकारों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

प्रतियोगिता देखने के लिए मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। तालियों और जयकारों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया। यह आयोजन शांतिपूर्ण और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बलौदा के नेशनल पैरा एथलीट हेमंत शर्मा का भी ग्राम वासियों ने स्वागत किया। उन्हें साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कबड्डी के साथ-साथ एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दौड़ प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में जोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में सवीता विजेता रहीं। बुजुर्ग वर्ग की दौड़ में मधसिंह ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में विनीत ने बाजी मारी और 400 मीटर महिला वर्ग में सवीना विजेता बनीं। 1600 मीटर दौड़ में सतीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशेष वर्ग (ठोठी) में हर्ष विजेता रहे।

Related Articles