सिंघाना में महाशिवरात्रि पर वाटर कूलर का शुभारंभ
शिव मंदिर के पास श्रद्धालुओं को मिलेगा शीतल पेयजल
सिंघाना : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र सिंघाना के पुरानी भोदन रोड स्थित शिव मंदिर के पास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में एक पहल संस्थान के सहयोग से नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना के अध्यक्ष डीपी सैनी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यह वाटर कूलर भामाशाह अमर सिंह सैनी के सहयोग से स्थापित किया गया है।
डीपी सैनी ने बताया कि गर्मी के मौसम में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर डीपी सैनी, अमर सिंह सैनी, सांवरमल, मुकेश फागणा, अनिल कुमार, विक्रम सैनी, ओमप्रकाश, कृष्ण सैनी, सुशील (एनआरआई), साहिल कुमार, राजू गराटी, प्रताप गुर्जर, कृष्ण फागणा, प्रधान सिंह, सुनील कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034459


