नाकाबंदी तोड़ भागे लकड़ी तस्कर, 20 किमी किया पीछा:वन विभाग टीम पर तीन बार हमला, गड्ढे में फंसी पिकअप छोड़ फरार हुए आरोपी
नाकाबंदी तोड़ भागे लकड़ी तस्कर, 20 किमी किया पीछा:वन विभाग टीम पर तीन बार हमला, गड्ढे में फंसी पिकअप छोड़ फरार हुए आरोपी
झुंझुनूं : झुंझुनूं में शनिवार रात चिड़ावा वन विभाग की टीम पर लकड़ी तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्करों का टीम ने 20 किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान सरकारी कैंपर गाड़ी को को तस्करों ने तीन बार टक्कर मारी। गड्ढे में पिकअप गड्ढे फंसने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए। न विभाग ने खेजड़ी की हरी लकड़ियों से भरी पिकअप जब्त कर ली।
सूचना मिलते ही सिरसला में नाकाबंदी
चिड़ावा रेंजर सुमन कुमारी ने बताया- शनिवार रात सूचना मिली थी कि खेजड़ी की हरी लकड़ी से भरी पिकअप गाड़ियां क्षेत्र से गुजरेंगी। इसके बाद टीम ने सिरसला गांव के पास नाकाबंदी कर दी। रात करीब 2 बजे दो पिकअप वहां पहुंचीं। रुकने का इशारा करने पर तस्करों ने वाहन तेज कर नाकाबंदी तोड़ दी।

धिंगडिया से चोराड़ी तक फिल्मी अंदाज में पीछा
वन विभाग ने पीछा शुरू किया तो तस्करों ने धिंगडिया के पास अचानक वाहन पीछे मोड़कर कैंपर को पीछे से दो बार टक्कर मारी। इसके बाद चोराड़ी के पास फिर घेराबंदी तोड़ने की कोशिश की और सरकारी वाहन के दरवाजों पर वार कर टीम को डराने का प्रयास किया।
गड्ढे में फंसी पिकअप, आरोपी भागे
लगातार पीछा करते हुए टीम ने सूरजगढ़-बुहाना रोड पर पिचानवावासी मार्ग के पास तस्करों को घेर लिया। इसी दौरान उनकी पिकअप गहरे गड्ढे में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। खुद को घिरता देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहन से खेजड़ी की हरी लकड़ियां बरामद हुई हैं।

टीम सुरक्षित, कैंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त
हमले में वन विभाग की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन टीम के सभी सदस्य सुरक्षित रहे। टीम में रेंजर सुमन कुमारी के साथ वनपाल मुकेश कुमार, सुधीर भढ़िया, सहायक वनपाल सुशीला रणवा और वन रक्षक प्रकाश आनंद बुडानिया शामिल थे। घटना की सूचना पर एसीएफ कमलचंद, हरेंद्र भाकर, फ्लाइंग रेंजर संदीप लॉयल और नवलगढ़ रेंजर अमित सैनी मौके पर पहुंचे।
रेंजर बोलीं – डराने की कोशिश, पर पीछे नहीं हटे
रेंजर सुमन कुमारी ने बताया- तस्करों ने हमारी गाड़ी को कई बार टक्कर मारकर गिराने और डराने का प्रयास किया, लेकिन टीम पीछे नहीं हटी। पिकअप जब्त कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034342


