[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं मेडिकल कॉलेज में छह डॉक्टरों के पदनाम हटाए:खेतड़ी में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं मेडिकल कॉलेज में छह डॉक्टरों के पदनाम हटाए:खेतड़ी में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी दी

झुंझुनूं मेडिकल कॉलेज में छह डॉक्टरों के पदनाम हटाए:खेतड़ी में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी दी

झुंझुनूं : झुंझुनूं मेडिकल कॉलेज में छह डॉक्टरों के पदनाम हटाने के विरोध में खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में रविवार को डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। डॉक्टरों के संगठन अरिसदा ने प्रिंसिपल की इस कार्रवाई को नियमों का उल्लंघन बताया है। संगठन ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।

प्रिंसिपल ने नियमों का उल्लंघन किया-पीएमओ

अस्पताल के पीएमओ डॉ. अक्षय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रिंसिपल ने राजस्थान सेवा नियमों और स्थापित प्रशासनिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी पर कार्रवाई से पहले नोटिस देना, जवाब सुनना और सक्षम स्तर (सरकार) से अनुमोदन लेना अनिवार्य होता है, लेकिन इस मामले में किसी भी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

संबंधित विभागों में फैकल्टी जीरो हुई

डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही अपना पक्ष रखने का अवसर मिला। उन्होंने यह भी बताया कि जिन डॉक्टर्स ने त्यागपत्र दे दिया है या जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उनके पदनाम अभी तक नहीं हटाए गए हैं। इसके विपरीत, निरंतर सेवा दे रहे डॉक्टरों को निशाना बनाया गया है। ये आदेश पीएमओ की जानकारी और प्रशासनिक स्वीकृति के बिना एकतरफा जारी किए गए हैं। इन डॉक्टरों के पदनाम हटाए जाने के बाद संबंधित विभागों में फैकल्टी की संख्या ‘शून्य’ हो गई है।

डॉक्टरों ने बताया कि पिछले 13 दिनों से राजमेस द्वारा सीधे पदस्थापित शिक्षक आपातकालीन सेवाओं का बहिष्कार कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में भी ये पदनामित चिकित्सक ही ओपीडी, आईपीडी, पोस्टमॉर्टम, जेल ड्यूटी और राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संचालन कर आमजन को सेवाएं प्रदान कर रहे थे।

ये रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉ. सुनील सिंह, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. हर्ष सौभरी, डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, अजीत कुमार और अभिषेक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles