नशे में यात्रियों की जान जोखिम में डाली:दो रोडवेज और एक निजी बस ड्राइवर समेत 9 गिरफ्तार, वाहन सीज
नशे में यात्रियों की जान जोखिम में डाली:दो रोडवेज और एक निजी बस ड्राइवर समेत 9 गिरफ्तार, वाहन सीज
झुंझुनूं : झुंझुनूं में शनिवार रात को सीकर से दिल्ली जा रही दो रोडवेज बस और एक निजी बस के ड्राइवर को पुलिस ने नशे में बस चलाते पकड़ा। तीनों बसों का जब्त कर यात्रियों को अन्य वाहनों से सुरक्षित रवाना किया गया। वहीं बस के ड्राइवर समेत 9 लोगों को नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया गया है।

ट्रैफिक इंचार्ज राधेश्याम सांखला ने बताया- सीकर से दिल्ली के लिए रवाना हुई रोडवेज बस जब झुंझुनूं पहुंची तो यहां से शंकर सहित 30 से अधिक यात्री बस में सवार हुए। बस जैसे ही स्टैंड से कुछ दूरी आगे बढ़ी, पहले से चल रहे विशेष जांच अभियान के तहत पुलिस ने उसे रुकवा लिया। जांच के दौरान ड्राइवर शराब के नशे में पाया गया। पुलिस ने तत्काल बस को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

यात्रियों में रोष, पुलिस की तत्परता से टला हादसा
बस में सवार यात्रियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की, लेकिन रोडवेज प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना था कि वे सरकारी बसों पर भरोसा करके सफर करते हैं, लेकिन अगर ड्राइवर ही नशे में हो तो सुरक्षा की गारंटी कैसे मिलेगी? पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से नीचे उतारकर दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें दिल्ली के लिए रवाना किया।

विशेष अभियान में 9 ड्राइवर गिरफ्तार
ट्रैफिक इंचार्ज राधेश्याम सांखला ने बताया- शहर में नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 9 ड्राइवर गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए वाहनों में एक निजी ट्रैवलिंग बस और रोडवेज बस शामिल हैं। सभी नशे में धुत ड्राइवर के वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
ट्रैफिक इंचार्ज राधेश्याम सांखला ने कहा- सड़क सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एक निजी और दो रोडवेज बसों के ड्राइवर का नशे में मिलना बेहद चिंताजनक है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034335


