[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं समेत क्षेत्र में 18 या 19 फरवरी से रमजान का आगाज संभव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

निराधनूं समेत क्षेत्र में 18 या 19 फरवरी से रमजान का आगाज संभव

चांद दिखने पर होगा पवित्र महीने की शुरुआत, तैयारियों में जुटा मुस्लिम समुदाय

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : लतीफ खांन

निराधनूं : इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने रमजान का आगाज 18 या 19 फरवरी को चांद दिखने के साथ होने की संभावना है। चांद के दीदार के बाद पवित्र महीने की शुरुआत होगी। रमजान को लेकर मुस्लिम समुदाय में तैयारियां तेज हो गई हैं। घरों और मस्जिदों में पंखे, कूलर और एसी की साफ-सफाई कर ली गई है। इबादत के इस पवित्र महीने के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस बार मौसम अपेक्षाकृत ठंडा होने से रोजेदारों को राहत मिलने की उम्मीद है। कम गर्मी के कारण शुरुआती रोजों में प्यास और गर्मी की शिद्दत कम रहने से रोजेदारों को अल्लाह की इबादत में सहूलियत रहेगी। रमजान के दौरान मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखकर नमाज, तरावीह और दुआओं के जरिए इबादत करेंगे तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देंगे।

Related Articles