[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि:दो मिनट का रखा मौन; पूर्व सैनिकों और आमजन ने राष्ट्र की एकता की शपथ ली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि:दो मिनट का रखा मौन; पूर्व सैनिकों और आमजन ने राष्ट्र की एकता की शपथ ली

चिड़ावा में पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि:दो मिनट का रखा मौन; पूर्व सैनिकों और आमजन ने राष्ट्र की एकता की शपथ ली

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में पुलवामा हमले के शहीद जवानों की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहीदों को याद किया गया और उनके बलिदान को नमन किया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अभय सिंह बड़सरा के नेतृत्व में चौधरी कॉलोनी स्थित चार मरवा बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ।

उपस्थित लोगों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ भी ली गई तथा दीपक प्रज्वलित किए गए। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, आमजन और पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

अभय सिंह बड़सरा ने अपने संबोधन में कहा – पुलवामा में शहीद हुए जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने जोर दिया कि उनका सर्वोच्च त्याग देशवासियों को राष्ट्रहित में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। बड़सरा ने भारतीय सेना के जवानों के साहस और शौर्य की सराहना की, जो विपरीत परिस्थितियों में भी देश की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।

अन्य वक्ताओं ने युवाओं से देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “अमर शहीद अमर रहें” के नारों के साथ हुआ।

इस अवसर पर कैप्टन कुलदीप मान, होशियार सिंह लांबा, धर्मपाल सिंह, पूर्णचंद गजराज, धर्मपाल, राजपाल, गुलज़ारीलाल नुनिया, जगमाल बलौदा, महेंद्र सिंह, राजेंद्र, प्रदीप सिंह राव, रोहिताश पचार, दाताराम सहारवग, रतनवीर धनकड़, अजीत बिल्लू मुरादपुरिया, अभिषेक गजराज, शीशराम महला, नरेश भालोठिया, सुनील पचार, संदीप कुमार, रवि, कर्नल उमेद सिंह, मेजर रघुवीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles