उदयपुरवाटी में वकीलों, ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन दिया:गुढ़ागौड़जी तहसील ट्रांसफर, गिरावड़ी बणी पावर लाइन मार्ग बदलने की मांग
उदयपुरवाटी में वकीलों, ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन दिया:गुढ़ागौड़जी तहसील ट्रांसफर, गिरावड़ी बणी पावर लाइन मार्ग बदलने की मांग
उदयपुरवाटी : उपखंड कार्यालय परिसर में वकीलों और कार्यालय के बाहर बैठे गिरावड़ी के ग्रामीणों ने शनिवार को उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। वकीलों ने गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के मामलों को उदयपुरवाटी स्थानांतरित करने की मांग की, जबकि ग्रामीणों ने बिजली की बड़ी लाइन का मार्ग बदलने का आग्रह किया। उप मुख्यमंत्री बैरवा गुढ़ागौड़जी में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में भाजपा नेता कुबेर सिंह शेखावत ने उन्हें रोककर उपखंड कार्यालय में धरने पर बैठे वकीलों से मिलवाया।
गुढ़ागौड़जी तहसील को उदयपुरवाटी उपखंड में शामिल करने की मांग
बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट श्रवण सैनी ने डिप्टी सीएम को बताया कि नीमकाथाना जिला बनने पर उदयपुरवाटी उपखंड को नीमकाथाना जिले में शामिल किया गया था। उस समय उदयपुरवाटी उपखंड की तहसील गुढ़ागौड़जी को झुंझुनूं तहसील में मिला दिया गया था। नीमकाथाना जिला निरस्त होने के बाद उदयपुरवाटी उपखंड को वापस झुंझुनूं जिले में शामिल कर लिया गया, लेकिन गुढ़ागौड़जी तहसील को उदयपुरवाटी उपखंड में वापस शामिल नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि गुढ़ागौड़जी तहसील को उदयपुरवाटी उपखंड में शामिल कराने की मांग को लेकर बार संघ के सदस्य पिछले 20 दिनों से धरने पर बैठे हैं, जिससे न्यायालय का कार्य प्रभावित हो रहा है। वकीलों ने गुढ़ा तहसील को उदयपुरवाटी उपखंड में शामिल करने की मांग दोहराई। इस अवसर पर एडवोकेट मेघराज सैनी, शिशुपाल सैनी, शिवकरण सैनी, रणवीर सिंह, रविंद्र सिंह गिरावड़ी, रमेश सैनी और बृजमोहन सैनी सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।
गिरावड़ी के ग्रामीणों ने भी सौंपा ज्ञापन
उपखंड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे गिरावड़ी के ग्रामीणों ने भी डिप्टी सीएम बैरवा को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि गांव की भैरोंजी बणी के बीच से बिजली की पावर ग्रिड लाइन बिछाने का प्रस्ताव है। ग्रामीणों के अनुसार, बणी के बीच से लाइन डालने पर हजारों पेड़ काटे जाएंगे, जिससे पर्यावरण और पक्षियों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने बिजली की बड़ी लाइन को बणी के बाहर से स्थानांतरित करने की मांग की।
इस दौरान एडवोकेट जितेंद्र सिंह गिरावड़ी, रोहिताश्व गुर्जर, शिवा गुर्जर, प्रवीण मिश्रा छापोली, रमेश सैनी, पवन शर्मा और मोहनलाल वर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033651


