पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि: गुढ़ा बावनी में विशाल रक्तदान शिविर
युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चला शिविर
गुढ़ा बावनी : पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में शनिवार, 14 फरवरी 2026 को बस स्टैंड गुढ़ा बावनी में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति का परिचय दिया।
शिविर का आयोजन RV Group 0038 द्वारा किया गया। आयोजन का उद्देश्य शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त संग्रह करना रहा।
दिनभर बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया और अन्य लोगों को भी प्रेरित किया। आयोजकों ने कहा कि “रक्तदान महादान” है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। शिविर में युवाओं में देशभक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित महला, वीरेंद्र उर्फ कालू नटाश, अनिल बगड़िया, विकास उर्फ विक्की स्वामी, विकास महला (भोड़की), जोगेंद्र उर्फ जोनी जाखल, रमेश पड़त (टीटनबाड़), अंकित ओला (कनिका किडाणी), सूर्या गुड़ा, भरत गुर्जर, दिनेश रावत (बड़वा की ढाणी), अभिषेक जाट, वीरेंद्र झाझड़िया, अजय राजपूत, अमन रेपस्वाल, पंकज खसवास, आशीष ओला, विनीत चौधरी एवं नवीन जाट का विशेष योगदान रहा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033616


