झुंझुनूं के विकास को लगे ‘बजट’ के पंख:विधायक राजेंद्र भांबू का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
झुंझुनूं के विकास को लगे 'बजट' के पंख:विधायक राजेंद्र भांबू का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान की भजनलाल सरकार द्वारा बजट 2026 में झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र को दी गई ऐतिहासिक सौगातों के बाद चारों ओर उत्साह का माहौल है। विधायक राजेंद्र भांबू के प्रयासों से क्षेत्र को मिले भारी-भरकम बजट और विकास योजनाओं की घोषणा के बाद पहली बार जयपुर से झुंझुनूं आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया।
जयपुर से लौटते समय गुढ़ा रोड स्थित गोल्डन सिटी के पास बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। जैसे ही विधायक राजेंद्र भांबू वहां पहुंचे, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भांबू को क्षेत्र के विकास का सारथी बताया। इसके पश्चात विधायक निवास पर भी स्वागत कार्यक्रम जारी रहा, जहाँ भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर आभार व्यक्त किया।
विधायक राजेंद्र भांबू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह बजट झुंझुनूं की तस्वीर बदलने वाला साबित होगा।
यमुना जल समझौता
इस बजट के माध्यम से यमुना जल समझौते के क्रियान्वयन को गति मिलेगी, जिससे शेखावाटी की प्यासी धरती को नया जीवन मिलेगा। विधानसभा क्षेत्र में नई सड़कों, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और शिक्षा के क्षेत्र में नए नवाचारों के लिए पर्याप्त फंड आवंटित किया गया है।
समारोह के दौरान विधायक राजेंद्र भांबू ने राज्य और केंद्र की ‘डबल इंजन’ सरकार की ताकत पर जोर दिया। उन्होंने कहा”राजस्थान में डबल इंजन की सरकार विकास के प्रति संकल्पित है। हमने मुख्यमंत्री जी के सामने झुंझुनूं के विकास के लिए जो भी मांगें रखीं, उन्होंने उदारता दिखाते हुए उन सबको स्वीकार किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033700


