[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. हरेंद्र धनकड़ डिप्टी डायरेक्टर पद पर पदोन्नत:सूरजगढ़ ब्लॉक सीएमओ को मिली नई जिम्मेदारी, स्टाफ ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

डॉ. हरेंद्र धनकड़ डिप्टी डायरेक्टर पद पर पदोन्नत:सूरजगढ़ ब्लॉक सीएमओ को मिली नई जिम्मेदारी, स्टाफ ने किया स्वागत

डॉ. हरेंद्र धनकड़ डिप्टी डायरेक्टर पद पर पदोन्नत:सूरजगढ़ ब्लॉक सीएमओ को मिली नई जिम्मेदारी, स्टाफ ने किया स्वागत

सूरजगढ़ : डॉ. हरेंद्र धनकड़ सूरजगढ़ के ब्लॉक सीएमओ और सीएचसी प्रभारी थे उन्हे डिप्टी डायरेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त सचिव निशा मीना की ओर से जारी आदेशों के तहत हुई है। प्रदेश के 80 वरिष्ठ चिकित्सकों को क्रमोन्नति दी गई है, जिसमें डॉ. धनकड़ का नाम भी शामिल है।

डॉ. धनकड़ ने अपने कार्यकाल के दौरान सूरजगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार किया और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया।

पदोन्नति की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ सीएचसी परिसर में खुशी का माहौल बन गया। स्टाफ सदस्यों ने डॉ. धनकड़ का स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित सभी साथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. अशोक पचार, डॉ. सिंधु भटेया, डॉ. नेत्रपाल, डॉ. नरेश कुमार सहित समस्त स्टाफ ने इस पदोन्नति को सूरजगढ़ के लिए सम्मानजनक बताया। डॉ. हरेंद्र धनकड़ की यह उपलब्धि उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है और पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

Related Articles