बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विद्यार्थियों को दिलाई शपथ, कानून की जानकारी दी
सीकर : बाल अधिकारिता विभाग सीकर के सहायक निदेशक डॉ. गार्गी शर्मा के निर्देशन में शनिवार को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम द्वारा बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला समन्वयक राहुल दान दिया ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मोचीवाड़ा में विद्यार्थियों के साथ बाल विवाह रोकथाम विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल विवाह से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों से अवगत कराते हुए बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि बाल विवाह में शामिल हलवाई, पंडित, फोटोग्राफर, बाराती, टेंट संचालक, डीजे संचालक सहित किसी भी प्रकार से भागीदारी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है, जिसमें सजा भी शामिल है।
टीम ने अध्यापकों एवं बच्चों को यह भी जानकारी दी कि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल जिला प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है। इसके अतिरिक्त बच्चों को POCSO Act 2012 तथा गुड टच और बैड टच के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष चौधरी ने चाइल्ड हेल्पलाइन की पहल की सराहना की और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में टीम की सुपरवाइजर सुनीता, धर्मचंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033581


