सीकर में दुकान मालिक ने किया सुसाइड:पत्नी-बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे, सुबह दरवाजा खोला तो शव पंखे से लटका मिला
सीकर में दुकान मालिक ने किया सुसाइड:पत्नी-बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे, सुबह दरवाजा खोला तो शव पंखे से लटका मिला
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में डिस्पोजल शॉप संचालक ने साड़ी के फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। रात के समय जब पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे, तब उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों की मदद से सुबह दरवाजा खोलने पर उसका शव पंखे से लटका मिला। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए।
हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला उद्योग नगर थाना इलाके के पंचवटी अपार्टमेंट का है। पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम हेमंत अग्रवाल (33) पुत्र कमल अग्रवाल है। जो सीकर के शास्त्री नगर में पंचवटी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ फ्लैट में रहता था।
कमरे का गेट बंद मिला तो पत्नी-बच्चे ने खटखटाया
उद्योग नगर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर बीरबल सिंह ने बताया कि आज (शनिवार) सुबह उनके कमरे का गेट अंदर से लॉक था। जब पत्नी और बच्चों ने कई बार गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद पत्नी ने पड़ोसियों को सूचना दी।
साड़ी का फंदा लगा पंखे से झूलता मिला युवक
पड़ोसियों की मदद से जब गेट खोलकर अंदर देखा तो हेमंत अग्रवाल साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटका हुआ मिला। जिसकी सूचना परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतवाया और एसके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया दिया। जहां परिजनों की मौजूदगी में शव पोस्टमॉर्टम करवाकर सौंप दिया गया।
मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला
सब इंस्पेक्टर ने बताया कि रात को कमल दूसरे कमरे में सोया था। उनकी पत्नी और बच्चे अलग कमरे में सोए हुए थे। हालांकि, मौके से कोई भी सुसाइड नोट भी नहीं मिला। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हेमंत अग्रवाल सीकर में डिस्पोजेबल आइटम्स शॉप संचालित करते हैं। इनके एक बेटा और एक बेटी है। इनके 2 भाई हैं, जिनकी भी सीकर में दुकान है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033632


