[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में अधूरा नाला, जलभराव से बीमारी का खतरा:वार्ड 10 में एक महीने से जमा गंदा पानी, लोग परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में अधूरा नाला, जलभराव से बीमारी का खतरा:वार्ड 10 में एक महीने से जमा गंदा पानी, लोग परेशान

श्रीमाधोपुर में अधूरा नाला, जलभराव से बीमारी का खतरा:वार्ड 10 में एक महीने से जमा गंदा पानी, लोग परेशान

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर के वार्ड संख्या 10 में पंचावाली रेलवे अंडरपास के पास और पशु चिकित्सालय के नजदीक अधूरा पड़ा नाला स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। नाले का निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे क्षेत्र में जलभराव और गंदगी फैल रही है।

डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा

क्षेत्रवासियों के अनुसार, पिछले लगभग एक महीने से नाले में गंदा पानी जमा है। इस ठहरे हुए पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है। बदबू के कारण आसपास के घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासी रामकृष्ण कुमावत ने बताया कि निकासी व्यवस्था न होने से उनके मकान में लगातार सीलन आ रही है। उन्होंने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए प्रशासन से गर्मी के मौसम से पहले जल निकासी की उचित व्यवस्था करवाने की मांग की है।

आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा

पशु चिकित्सालय के कर्मचारी रामअवतार ने भी इस समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि नाले में भरे पानी के कारण अस्पताल आने वाले पशुपालकों और आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाला निर्माण कार्य पूरा करने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles