सीकर में वॉकथॉन, मिलेट्स मेले में बाजरे के बिस्कुट बिके:एडीएम बोलीं- पुराने खानपान ज्यादा शुद्ध थे, पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- बुजुर्ग मोटा अनाज खाते थे इसलिए ज्यादा स्वस्थ थे
सीकर में वॉकथॉन, मिलेट्स मेले में बाजरे के बिस्कुट बिके:एडीएम बोलीं- पुराने खानपान ज्यादा शुद्ध थे, पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- बुजुर्ग मोटा अनाज खाते थे इसलिए ज्यादा स्वस्थ थे
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में फूड सिक्योरिटी, ड्रग कंट्रोल और हैल्थ डिपार्टमेंट की ओर से अरबन हाट में मिलेेट्स मेला लगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने ईट राइट मिलेट्स मेले का उद्घाटन किया और मिलेट्स का महत्व बताते हुए रोजाना के भोजन में मोटा अनाज खाने पर जोर दिया। एडीएम(सिटी) भावना शर्मा ने कहा कि हमारे बुजुर्ग शुद्ध भोजन करते थे, इसलिए पहले एवरेज एज भी ज्यादा थी।
मिलेट्स मेले में वक्ताओं ने मिलेट्स से होने वाले शारीरिक फायदे बताते हुए कहा कि बीपी, शुगर, डायबिटिज जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। मिलेट्स में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन बी आदि अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। अध्यक्षता CMHO डाॅ. अशोक महरिया ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता गजानंद कुमावत, जिला कॉर्डिनेटर राकेश लाटा थे। इस अवसर पर अतिथियों ने मिलेट्स पोस्टर का विमोचन भी किया।

एडिशनल CMHO डॉ. हर्षल चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। मेले में सीकर शहर के खाद्य व्यापारियों व सरकारी व प्राइवेट नर्सिंग काॅलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अतिथियों ने मेले में लगी विभिन्न प्रकार के मिलेट्स उत्पाद की स्टाॅल का निरीक्षण किया और बाजरे, रागी के बिस्किट भी खरीदे।
इससे पहले एसके स्कूल मैदान से जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर वाॅकथाॅन को रवाना किया। वाॅकथाॅन में नर्सिंग काॅलेज के स्टूडेंट्स ने हाथों में मिलेट्स को बढ़ावा देने से संबंधित नारे लिखी तख्तियां तथा बैनर लेकर मोटे अनाज का उपयोग करने का आह्वान किया। वाॅकथाॅन बजरंग कांटा और डिपो तिराहा होते हुए अरबन हाट बाजार पहुंची। इस दौरान फूड सिक्योरिटी ऑफिसर महमूद अली, फूलसिंह बाजिया, सुरेश कुमार शर्मा, नंदराम मीणा, डीईओ वेदप्रकाश बाजिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थेे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033492


