चूरू में लग्जरी कार से 5 लाख की अफीम जब्त:NH 52 पर नाकाबंदी में दो तस्कर गिरफ्तार, बिलाड़ा से पंजाब ले जा रहे थे
चूरू में लग्जरी कार से 5 लाख की अफीम जब्त:NH 52 पर नाकाबंदी में दो तस्कर गिरफ्तार, बिलाड़ा से पंजाब ले जा रहे थे
चूरू : चूरू में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी और सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ढाढर टोल नाका के पास नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी कार से 1 किलो 968 ग्राम अफीम जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है।
प्रशिक्षु आरपीएस स्वाति बुरी ने बताया कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र में ढाढर टोल नाका के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान हरियाणा नंबर की एक कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार फलौदी निवासी ओमप्रकाश (28) और महिपाल (33) के कब्जे से अफीम बरामद हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह अफीम बिलाड़ा (जोधपुर) से लाकर पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई लग्जरी कार भी जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रशिक्षु आरपीएस स्वाति बुरी, सदर थानाधिकारी मोटाराम, डीएसटी इंचार्ज जयप्रकाश, डीएसटी हेड कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल नवीन कुमार, सरजीत सिंह, मुकेश कुमार और धर्मेंद्र शामिल थे। मामले की आगे की जांच प्रशिक्षु आरपीएस स्वाति बुरी कर रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033624


