[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मकान ढहने से युवक के हाथ-पैर टूटे:पिता ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से मांगी आर्थिक मदद, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

मकान ढहने से युवक के हाथ-पैर टूटे:पिता ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से मांगी आर्थिक मदद, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मकान ढहने से युवक के हाथ-पैर टूटे:पिता ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से मांगी आर्थिक मदद, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सुजानगढ़ : चूरू के सुजानगढ़ तहसील के बड़ाबर गांव में पिछले वर्ष बारिश के दौरान मकान ढहने से घायल हुए युवक के पिता ने अब मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। बुधाराम बावरी ने चूरू जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन सौंपा है। बुधाराम बावरी का आवासीय मकान पिछले वर्ष 24 अगस्त को भारी बारिश और जलभराव के कारण अचानक ढह गया था। हादसे के वक्त उनका बेटा भागुराम घर के अंदर मौजूद था और मलबे में दब गया था।

आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य कर भागुराम को बाहर निकाला और उसे सुजानगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में युवक के दोनों हाथ और दोनों पैर गंभीर रूप से टूट गए थे। घटना को लेकर सुजानगढ़ के सदर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। हादसे के बाद से परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है, और घायल युवक के इलाज में भी काफी खर्च हुआ है।

बुधाराम ने कलेक्टर को बताया कि वे अत्यंत गरीब हैं और उन्हें अब तक किसी सरकारी या गैर-सरकारी संस्था से कोई सहायता प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष से राहत राशि दिलाने की मांग की है, ताकि उनके परिवार को इस मुश्किल समय में सहारा मिल सके।

Related Articles