जसरापुर के महात्मा गांधी विद्यालय में वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन
जसरापुर के आठ राजकीय विद्यालयों के विकास में सहयोग देने वाले भामाशाह का मोमेंटो-प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान, विद्यार्थियों के लिए पिकनिक की घोषणा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : जसरापुर के महात्मा गांधी विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन समाजसेवी झंडू राम गुर्जर की अध्यक्षता में उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान करना और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जसरापुर निवासी एवं मुंबई प्रवासी भामाशाह निर्मल बथवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में रामेश्वरलाल केजड़ीवाल (मुंबई), नरोत्तम लाल संधई (मुंबई), पवन कुमार अग्रवाल मंसारामका (अहमदाबाद) और पवन कुमार संधई (दिल्ली) शामिल रहे। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का पारंपरिक साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल संतोष काजला ने किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय में आवश्यक संसाधनों का विस्तार संभव हो पाया है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने भामाशाहों के योगदान को शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी सहयोगियों का आभार जताया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत जसरापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी आठ राजकीय विद्यालयों के विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें साफा पहनाकर, माला, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। सम्मानित भामाशाहों ने भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे भी सहयोग देने का विश्वास दिलाया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पिकनिक पर जाने की मांग रखी, जिस पर मुख्य अतिथि निर्मल बथवाल ने सभी विद्यार्थियों को पिकनिक पर ले जाने की घोषणा की। इस घोषणा से विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने तालियों के साथ भामाशाह का आभार व्यक्त किया। इस घोषणा ने समारोह की खुशी को और बढ़ा दिया।
समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, समूह नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विनोद कुमार शर्मा ने किया और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर छगनलाल शर्मा, शिवकुमार सुरेलिया, राधेश्याम जांगिड़, आशीष केडिया, राकेश गुप्ता, सुरेंद्र जांगिड़, रामचंद्र गुर्जर पंच, जितेंद्र कुमावत, लोकेश कुमार, करण सिंह सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावक, ग्रामीण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033649


