नेछवा में ज्वेलर्स से लूट, ग्रामीणों का चक्का-जाम:बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया, सोना, चांदी और नकदी लेकर फरार
नेछवा में ज्वेलर्स से लूट, ग्रामीणों का चक्का-जाम:बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया, सोना, चांदी और नकदी लेकर फरार
नेछवा : नेछवा के गनेड़ी गांव में गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे ज्वेलर्स पंकज सोनी के साथ लूट की वारदात हुई। नकाबपोश बदमाशों ने पंकज सोनी पर हमला कर सोना, चांदी और नकदी लूट ली। पंकज सोनी अपनी दुकान बंद करके स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर आए लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में पंकज सोनी घायल होकर गिर गए, जिसके बाद लुटेरे उनके पास मौजूद सामान लूटकर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर नेछवा पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। इस घटना के विरोध में सुबह ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गनेड़ी में पहले भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक उन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033918


