[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में रैपिड एक्शन फोर्स ने किया ‘परिचय अभ्यास’:RAF की 83 बटालियन ने शहर के मुख्य इलाकों का लिया जायजा, संवेदनशील जगहों की पहचान की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में रैपिड एक्शन फोर्स ने किया ‘परिचय अभ्यास’:RAF की 83 बटालियन ने शहर के मुख्य इलाकों का लिया जायजा, संवेदनशील जगहों की पहचान की

चिड़ावा में रैपिड एक्शन फोर्स ने किया 'परिचय अभ्यास':RAF की 83 बटालियन ने शहर के मुख्य इलाकों का लिया जायजा, संवेदनशील जगहों की पहचान की

चिड़ावा : केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर रैपिड एक्शन फोर्स (आर.ए.एफ.) की 83वीं बटालियन झुंझुनू जिले में ‘परिचय अभ्यास’ कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को आर.ए.एफ. की टीम ने चिड़ावा थाना क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

दंगे या प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अभ्यास

83 बटालियन के कमांडेंट कुलदीप कुमार जैन के मार्गदर्शन और सहायक कमांडेंट जय सिंह के नेतृत्व में टीम ने चिड़ावा थाना अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित किया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भविष्य में किसी भी संभावित सांप्रदायिक तनाव, दंगे या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

अभ्यास के दौरान टीम ने इलाके की जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति और सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील जगहों की पहचान की। बल द्वारा क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) और उपद्रवियों की सूची भी अपडेट की जा रही है। आपात स्थिति में बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचने के लिए चिड़ावा क्षेत्र का एक सांकेतिक नक्शा भी तैयार किया जाएगा।

इसके अलावा, राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संगठनों और समाज में अशांति फैलाने वाले कारकों का गहन अध्ययन कर डेटा एकत्र किया गया।

ऐसे अभ्यास से शहर की जानकारी मिलती है- कमांडेंट

सहायक कमांडेंट मनोज खेंजोतिया ने बताया- यह एक नियमित अभ्यास है जो समय-समय पर किया जाता है। इससे बल के जवानों को स्थानीय परिवेश और रास्तों की सटीक जानकारी मिलती है, जो विषम परिस्थितियों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहायक होती है।

इस अभ्यास के दौरान निरीक्षक अशोक कुमार, निरीक्षक नेमीचन्द, निरीक्षक राजेन्द्र सिंह सहित आर.ए.एफ. के अन्य अधीनस्थ अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Related Articles